जबेरा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा में मंगलवार की दोपहर 2 बजे करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पशु चिकित्सालय से डॉक्टर पंकज चौबे के द्वारा विद्यार्थियों को अपने करियर का चयन कैसे करें विषय पर विस्तृत एवं प्रेरणादाई मार्गदर्शन दिया।उन्होंने रुचि,क्षमता,लक्ष्य निर्धारण एवं सही निर्णय के महत्व को सरल उदाहरण के माध्यम से समझाया।