भरथना: बकेवर के परसुपुरा गांव में झोलाछाप की लापरवाही, मृत युवक को जिंदा बताकर मचाया भ्रम
बकेवर थाना क्षेत्र के परशुपुरा गांव निवासी अवधेश दोहरे की सैफई मिनी पीजीआई में मौत के बाद हाइबे के किनारे मेङिकल की आङ मे क्लीनिक झोलाछाप डॉक्टर ने उसे जिंदा बता दिया, जिससे परिजन दोबारा अस्पताल ले गए। मंगलवार दोपहर 3 बजे बकेवर 50 शैय्या अस्पताल डॉ. रविंद्र साहू ने जांच में युवक को मृत घोषित करते हुए बताया कि गलत जानकारी अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा दी गई।