मंझनपुर: गांधी नगर मोहल्ले में खेलते-खेलते 9 वर्षीय मासूम को लगा करंट, बिजली के पोल को छूते ही हुआ बेहोश
मंझनपुर क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहे 9 वर्षीय सार्थक पुत्र धर्मराज बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मासूम जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में सार्थक को लेकर मंझनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं।