मीरगंज: शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, डर के चलते छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
मीरगंज थाना क्षेत्र की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा का स्कूल जाना मुश्किल हो गया छात्र का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दो युवक लगभग 1 साल से उसे लगातार परेशान कर रहे हैं छात्र के मुताबिक जब भी स्कूल जाने के लिए घर से निकलती है तो दोनों पीछा करते हैं