लखीसराय: लखीसराय नया बाजार जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक
लखीसराय जिला मुख्यालय नया बाजार जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बनाए गए 9 केंद्र के केंद्राधीक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया गया.डीइओ यदुवंश राम ने इस दौरान सभी केंद्र पर परीक्षा कक्ष में बिजली स्वीचबोर्ड,बायरिंग,पेयजल, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया.