धमतरी: धमतरी में पुलिस को देखकर भाग रहे युवक की गिरने से हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार जोधापुर वार्ड निवासी योगेश जांगड़े शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ कांटा तालाब की ओर घूम रहा था। तभी मृतक के दोस्तों ने उसके भाई भूपेश को फोन पर जानकारी दिया कि आपके भाई का तबीयत खराब हो गया है, आप जल्दी आओ। जिसके बाद युवक को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो।