कैराना: मारपीट और तीन तलाक के मामले में पीड़िता ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला दरबारकलां निवासी भूरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका निकाह करीब एक वर्ष पूर्व प्रवेज के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति दहेज में नकदी और कार की मांग करता था। इसके लिए उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि एक अप्रैल को उसने पति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी।