दमोह: सतधरू घाटी के पास लोहे के सरियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चार घायल; गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jul 3, 2026 दमोह जिले की इमलिया चौकी क्षेत्र स्थित सतधरू घाटी के पास शुक्रवार शाम लोहे के सरियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।