बालोद: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पति को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा
Balod, Balod | May 15, 2026 बालोद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ताजुद्दीन आसिफ ने आरोपी लीलाधर साहू (25) को दोषी पाते हुए 5 साल के कठोर कारावास और 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।