हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | May 4, 2024 भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह मृतक के मामा ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद शोर मचाकर परिजनों को जगाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं|