हुज़ूर: भोपाल में कार के बोनट पर ट्रैफिक जवान, आधे किलोमीटर तक दौड़ाई कार, सिग्नल तोड़कर भाग रहा था कार सवार
Huzur, Bhopal | May 4, 2024 भोपाल के पिपलानी पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान ने सिग्नल तोड़कर भाग रहे कार सवार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैफिक जवान उछलकर कार के बोनट पर सवार हो गया| वो इसी हालत में करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक कार दौड़ाता रहा| बाद में साथी पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर कारड्राइवर को घेराबंदी कर रोक|