आरा: भोजपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2024 चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला गांव के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एकवारी गांव निवासी रमन सोनी के पुत्र अरविंद कुमार घायल हो गए। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मौत के बाद आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।