शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक नितिन कुमार को ड्यूटी के दौरान मुखबिर से कुछ फोटो और वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें एक युवक बंदूक से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान मोहम्मद उमर पुत्र स्वर्गीय अनवर अली निवासी