बेगूसराय: DM ने बाजार समिति के ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया, सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्यों का लिया जायजा
बाजार समिति अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का डीएम तुषार सिंगला ने शनिवार की दोपहर 01:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान सौंदर्यीकरण एवं मरम्मती कार्यों का बिंदुवार जायजा लिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ में किया गया है.