बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने बिजनौर से अपहृत लड़की को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
लोहियानगर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस दौरान नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लोहियानगर थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.