बेगूसराय: जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार की सुबह 9:30 से शुरू हो गई है. बीपी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर लेट आई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में काफी फजीहत का सामना करना पड़ा. इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्था पहले से ही कर ली है.