फतुहा: फतुहा पुलिस ने गोदाम में ग्रिल काटकर चोरी करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Oct 4, 2025 फतुहा थाना पुलिस ने गोदाम में लोहे के ग्रिल काट कर चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक फतुहा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने वादी के द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका अन्य साथी भागने में सफल रहा है।थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है।