होशंगाबाद नगर: भोपाल चौराहे पर अंडर 18 एशिया कप में शामिल नर्मदापुरम के हाकी खिलाड़ी अंश बहुत्रा को हॉकी खिलाड़ियों ने किया स्वागत
मंगलवार को सुबह 10.30 बजे नर्मदापुरम के भोपाल चौराहे पर हांकी खिलाड़ी अंश बहुत्रा का स्वागत किया गया। दरअसल बीते दिनों जापान में आयोजित हांकी अंडर 18 एशिया कप आयोजित हुआ था जिसमें भारतीय टीम विजेता रही भारतीय हांकी टीम के सदस्य रहे नर्मदापुरम के अंश बहुत्रा भी टीम में शामिल थे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।प्रतियोगिता के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत किया।