पलिया: गन्ने के खेत में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
लखीमपुर खीरी के मझगई वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत खैरहना ग्राम पंचायत के दिलावल पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत में बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाघ की मौजूदगी के कारण लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिलावल पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत से निकलकर चकरोड की ओर जाते हुए बाघ को ग्रामीणों ने देखा।