औरैया: जालौन चौराहे पर बच्चों से भरी वैन का चालान, एआरटीओ ने दिया संदेश, गाड़ी में सवार थे 17 बच्चे, सेंट फ्रांसिस की थी वैन
औरैया शहर के जालौन चौराहे के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन पर एआरटीओ नानक चंद शर्मा ने सोमवार सुबह 7.30 बजे कार्रवाई की। वैन में कुल 17 बच्चे सवार थे जो सेंट फ्रांसिस स्कूल जा रहे थे। एआरटीओ ने वैन चालक का चालान करते हुए उसे नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एआरटीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्कूल परिवहन वाहन नियमों का प