गुमला: क्रिकेट कार्निवल गुमला सीजन-2 में बोस्को XI और यंगस्टार XI की शानदार जीत।
Gumla, Gumla | Jun 12, 2026 गुमला। जशपुर रोड स्थित वीर शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में स्व. अशोक वर्मा स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट क्रिकेट कार्निवल गुमला (CCG) सीजन-2 के तहत गुरुवार रात खेले गए मुकाबलों में बोस्को XI और यंगस्टार XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।पहले मैच में बोस्को XI ने एंग्री XI को 6 विकेट से हराया।