बिहारीगंज: बिहारीगंज-सागरदीना पथ की बदहाली पर बवाल, पांच घंटे ठप रहा आवागमन
बिहारीगंज में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कुस्थन हनुमान मंदिर के पास बिहारीगंज-सागरदीना पथ की खराब हालत के विरोध में सैकड़ों लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। फिलहाल अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराने के बाद जाम हटाया।