राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता युवती को पुलिस ने मुंबई से दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दियाहै। कार्यवाही को लेकर के थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने बताया कि मंगलवार 5:30 बजे मुंबई से दस्तयाब कर लाई गई युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवती 3 जून को बिना बताए घर से लापता हो गई थी।