विदिशा नगर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती से किया दुराचार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर मामला दर्ज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की दोस्ती तोपपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। करीब 3 महीने पहले युवक द्वारा उसे एक स्थान पर बुलाकर उसके साथ दुराचार किया गया और उसका वीडियो भी बनाया। युवती को ब्लैकमेल किया जाने लगा। जब युवती का सब्र टूटा तो परिजनों को सारी जानकारी दी।