खगड़िया: खगड़िया के मनीष कुमार सिंह IIP के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने, मिली बड़ी जिम्मेदारी
इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ई० आई० पी गुप्ता द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की उपस्थिति में दी गई। इस मौके पर पार्टी कार