डीग: डीग जिले के चार निकायों में 256 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती होगी, 15 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से रिक्त पड़े सफाईकर्मियों के पद अब भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 24,752 संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत डीग जिले की चार नगरीय निकायों को कुल 256 सफाईकर्मी आवंटित किए गए हैं।