खुरई: पार्टी टिकट देती है तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे
Khurai, Sagar | Feb 29, 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर कई प्रकार के सर्वे कराए जा रहे हैं। एक समाचार पत्र द्वारा सागर लोक सभा सीट के लिए कराए गए सर्वे में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे 44.8% के साथ लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे अवश्य सागर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।