खुरई: कनऊ गांव में अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में ज़हर खाकर दी जान, जांच में जुटी देहात थाना पुलिस
Khurai, Sagar | Feb 28, 2024 देहात थाना क्षेत्र के कनऊ गांव में अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवक अर्जुन पिता प्रीतम रैकवार ने अपने ही खेत में जहर खा लिया। लोगों ने देखा तो परिजनों को बुलाकर खुरई अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। आज उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामला की जांच में जुट गई है।