खुरई: निर्वाचन में भागीदारी हेतु पॉलीटेक्निक में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने निर्वाचन स्लोगन लिखी रंगोलियां बनाईं
Khurai, Sagar | Feb 29, 2024 निर्वाचन में भागीदारी हेतु पॉलीटेक्निक कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। भारत निर्वाचन आयोग एवं अनुविभागीय अधिकारी खुरई के निर्देशानुसार स्वीप प्रतियोगिता की श्रृंखला में पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर नव मतदाताओं को प्रेरित करने वाले स्लोगनों लिखी रंगोली बनाई। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरुस्कृत किया।