नजीबाबाद: नजीबाबाद पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास और ₹40 हजार जुर्माना सुनाया
बुधवार 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नजीबाबाद पुलिस एवं अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से हत्या जैसे जघन्य अपराध में न्यायालय ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास और कुल 40,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
दिनांक 28.08.2024 को थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर में खेत के किनारे पानी की नाली में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था।