गुण्डरदेही: ग्राम राहुद में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक कुंवर सिंह निषाद रहे शामिल
ग्राम राहुद (सकरौद) में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल,सड़कों और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया।विधायक निषाद ने प्रशासन को क्षेत्र में संचालित अवैध शराब,सट्टा और जुआ गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया तथा इन पर करने की बात कहीं