नंदगंज थाना क्षेत्र के आंकुशपुर में सोमवार की देरशाम पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मदनहीं उर्फ़ पहुंची गाँव निवासी 60 वर्षीय मजदूर हरिहर निषाद की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।