मंदसौर: पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कृषि उपज मंडी में नकली पर्ची मामले में कार्रवाई की मांग
मंदसौर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कृषि उपज मंडी में फर्जी तरीके से नकली पर्चियों के आधार पर व्यापारियों से धनराशि तथा नकली किसान बनकर किसानों की उपज की चोरी किए जाने वाली गैंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को पत्र लिखा है।