हरदोई: बावन चौराहे के पास पीपल के पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिली किशोरी, सीएचसी में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2026 लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बे में चौराहे के पास सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक किशोरी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के पास पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।