भोरे: कल्याणपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की 16 दिन बाद मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 16 दिनों पूर्व सड़क दुर्घटने में जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मुसाफिर मुसहर का सात वर्षीय पुत्र मिथलेश मुसहर गत 9 जनवरी को अपने दरवाजे के पास खेल रहा था। इस क्रम में एक अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दी।