कटनी नगर: एनकेजे क्षेत्र गाताखेड़ा मुख्यमार्ग में युवक के साथ लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 3 युवको ने रुपयों के लालच में की लूट
एनकेजे अंतर्गत गाताखेड़ा में 9 जून को तीन अज्ञात बदमाशो ने युवक हीरापुर कौड़िया निवासी अभिषेक रजक 23 वर्ष का रास्ता रोक मारपीट कर मोबाइल बाइक और कीमती सामान लूट कर भाग निकले इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सवा लाख की सामग्री जप्त की गई है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।