खुसरूपुर: कटौना गांव निवासी अंकित कुमार के हत्या के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
कटौना गांव निवासी अंकित कुमार की गला रेतकर कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने पुलिस दविश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी लैलून रविदास के पुत्र वीरू कुमार है। 25 अप्रैल को नीतीश पासवान के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कि जा रही है।