डंडा: 10 साल से बदहाल सड़क पर फिसल रही उम्मीदें, वादों के बावजूद नहीं बदली तस्वीर, ग्रामीणों में नाराजगी
Danda, Garhwa | Jun 22, 2026 डंडा प्रखंड के भीखही से छपरदगा तक जाने वाली सड़क पिछले करीब 10-12 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार छपरदगा गड़ई टोला चौक से दक्षिण दिशा में नदी तक, पूर्व दिशा में चौरसिया टोला तक तथा भीखही से कोटा तक सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे