इकौना: बेहनन पुरवा में खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में हुई हाथापाई और मारपीट, कार्रवाई में जुटी पुलिस
नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के बेहनन पुरवा में खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षो में कहासुनी के बाद हाथापाई और मारपीट हो गयी। वहीं सूचना के बाद मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची, वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।