इकौना: मोहनीपुर शराब भट्ठी के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल, इलाज के लिए भेजा गया सीएचसी
मोहनीपुर शराब भट्ठी के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को टककर मार दी, जिससे साइकिल सवार हरिकेश राम घायल हो गए। बताया जा रहा की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया जहाँ घायल का इलाज चल रहा है। घायल इकौना क्षेत्र के भगवानपुर बनकट का निवासी बताया जा रहा है।