इकौना: मुजहनिया में बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद में भाई को बचाने गई किशोरी घायल, CHC में हुआ मेडिकल परीक्षण
मुजहनिया में बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद में भाई को बचाने गई किशोरी पर हमला कर दिया गया, जिसके चलते वह घायल हो गई। बताया जा रहा की किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने सीएचसी इकौना में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। हालाकि घटना शनिवार देर शाम की है, वहीं रविवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। साथ ही पुलिस कार्रवाई मे जुटी है।