मुरैना: परीक्षा गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
Morena, Morena | Dec 21, 2024 माता बसैया थाना क्षेत्र के परीक्षा गांव में किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत व्यक्ति के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया, जहां डॉक्टर के द्वारा मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।