ब्यावरा सिविल अस्पताल में छतरी गांव निवासी महिला पूजा पति रोहित सौंधिया को परिजनों के द्वारा ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला द्वारा एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कम वजन होने के चलते दोनों बालिकाओं को हाय सेंटर रेफर किया गया है।