बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को कुचल दिया। इस हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के आकहा बिशनपुर गांव की है।