बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरीराज सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से आगामी बाढ़ की तैयारी, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग का मुद्दा छाया रहा.