मंझनपुर: कौशाम्बी में कार्यों में ढिलाई पर डीएम ने लिया एक्शन, जल जीवन मिशन में सुस्ती पर ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी
कौशाम्बी जनपद में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को लगभग 11 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जल निगम एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी और तय समयसीमा में सभी परियोजनाएं पूर्ण कराई जाएं।