डुमरी: पहली ही बारिश में खुली आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली, टपकती छत के बीच बच्चों की पढ़ाई ठप, हादसे का मंडरा रहा खतरा
Dumri, Gumla | Jul 4, 2026 डुमरी ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन की जर्जर स्थिति पहली ही बारिश में सामने आ गई। बारिश शुरू होते ही केंद्र की छत से लगातार पानी टपकने लगा, जिससे पूरा कमरा जलमग्न हो गया। ऐसी स्थिति में बच्चों को केंद्र में बैठाकर पढ़ाना और सुरक्षित रूप से संचालन करना मुश्किल हो गया है। आंगनबाड़ी सहायिका संपति देवी ने बताया कि केंद्र में बीस से अधिक बच्चे नामांकित हैं।