शिवहर: डुब्बा पुल से नीचे गिर 12 वर्षीय नाबालिक युवक, हुआ लापता, सर्च अभियान शुरू
पिपराही थाना क्षेत्र के बागमती नदी पर बना डुब्बा पुल से नीचे 12 वर्षीय एक नाबालिक युवक गिर गया है. गिरने के बाद नाबालिक युवक लापता हो गया है. जहां युवक की बरामदगी को लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि सेल्फी लेने के दौरान डुब्बा पुल से नीचे गिर गया है. जिसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोर के द्वारा खोजने की कोशिश की जा रही है