फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊँचा गांव की टीम ने देसी पिस्तौल व तीन जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर 58 एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्टल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे आरोपी के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई l