विजयीपुर: विजयीपुर में शहीद बीएसएफ जवान अनुज तिवारी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी बीएसएफ जवान अनुज तिवारी का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शिलांग में तैनात अनुज तिवारी का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और "भारत माता की जय" व "अनुज तिवारी अमर रहें" के नारों